गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी ढाला के पास से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना बखरी पुलिस को दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर शाख, तरैया वार्ड संख्या 15 निवासी रहमतुल्लाह की पत्नी रोजाना खातून 21 जुलाई 2026 को बखरी के गोढ़ियारी ढाला के पास से अचानक कहीं चली गईं है। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना में आवेदन देकर महिला की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई है। वही बखरी थाना कांड संख्या 287/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है, बखरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महिला जहां भी दिखे तुरंत इसकी सूचना थाना को दे।


