गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा आदर्श विद्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में उ.म.वि. पर्रा के अंकुश कुमार, प्रा.वि. बरहारा नवीन की सुरभी रानी, प्रा.वि. जगदर मसहरी की दिव्यांशी भारती, प्रा.वि. बरहारा लंका टोल की रुपाली कुमारी, प्रा.वि. बरहारा नवीन के अंश राज, उ.मा. विद्यालय फजीलपुर के बालवीर कुमार, उ.म.वि. बरहारा के चंदन कुमार, उ.म.वि. फजीलपुर के युवराज कुमार, उ.म.वि. जगदर के प्रियांशु कुमार ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, कला वर्ग में मा.वि. डीह पर के नवीन कुमार, विज्ञान वर्ग में उ.मा. विद्यालय खरमौली की खुशबू कुमारी, बारहवीं कला वर्ग में उ.मा. विद्यालय डीह पर की ज्योति कुमारी तथा विज्ञान वर्ग में उ.मा. विद्यालय खरमौली की रिचा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मौके पर मौजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक प्रभाकर, एचएम मनोज कुमार झा, सर्वे झा, हेमंत कुमार, प्रभाकर गौतम, सौरभ तिवारी, रितेश कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक प्रभाकर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है। साथ ही पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि और तन्मयता बढ़ती है, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।


