नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाकपा अंचल परिषद की ओर से समसा और रजाकपुर में पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान एवं अंचल प्रभारी संजीव सिंह ने किया।
पदयात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने आम लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान-मजदूरों की समस्याओं और सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री के खिलाफ भाकपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन कर रही है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आम लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
पदयात्रा में अमरेश पोद्दार टुनटुन, राजेंद्र शर्मा, गणेश महतो, जितेंद्र कुमार, मो. मनोव्वर, मो. जमाल, नंद किशोर पोद्दार, मो. यूसुफ, ब्रजेश पासवान, बालेश्वर पासवान, सीताराम पासवान, राजीव पासवान, रामसागर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


