गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि अभूआर निवासी जगदीश सदा के पुत्र अरविन्द सदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है ।


