गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
विकसित भारत मिशन 2047 को लेकर विभागीय आदेश के अनुसार बुधवार को बैद्यनाथ प्रसाद सिंह +2 विद्यालय में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में भाषण, निबंध और चित्रकला सहित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विकसित भारत के निर्माण और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

मौके पर मौजूद शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सीखने, सोचने, समझने और नई चीजों को खोजने की जिज्ञासा विकसित होती है। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर भी मिलता है।
इस अवसर पर शिक्षक सहदेव किशोर, सुकुमार सहनी, रंजन झा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


