गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
सरकारी आदेश के तहत वीरपुर प्रखंड के डीह पंचायत भवन में मंगलवार को आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरीय उपसमाहर्ता पूजा कुमारी की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने उनके आवेदन लिए।

सहयोग शिविर में जल-नल, जल निकासी, आवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों से जुड़े कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शिविर में बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई वीरेंद्र समेत प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रेक्षक, डीह पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के जल्द समाधान का भरोसा दिया।


