गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के विभिन्न पदों के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन कुल 9 लोगों ने अलग-अलग पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक, मंत्री पद के लिए एक तथा प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए सात लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन की प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा के लिए 21 और 22 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य 25 अगस्त को किया जाएगा।
बीडीओ ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया एक सितंबर को कराई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही समिति के विभिन्न पदों को लेकर चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।


