गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना कांड संख्या 308/25 के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त वैजनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के लेरझा थाना क्षेत्र के बन भौरा गांव निवासी वैजनाथ यादव, पिता लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी लेरझा थाना क्षेत्र से की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में बखरी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


