By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: जहां अंधेर नगरी हो, वहां राजा चौपट ही हुआ करता है: वीरपुर बाजार में नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » जहां अंधेर नगरी हो, वहां राजा चौपट ही हुआ करता है: वीरपुर बाजार में नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
बेगूसराय

जहां अंधेर नगरी हो, वहां राजा चौपट ही हुआ करता है: वीरपुर बाजार में नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

AV BHARAT NEWS
Last updated: August 9, 2026 7:41 pm
AV BHARAT NEWS
3 weeks ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय

वीरपुर। जी हां, आपने सही सुना है कि जहां अंधेर नगरी होती है, वहां का राजा चौपट ही हुआ करता है। कुछ ऐसा ही इन दिनों वीरपुर बाजार में देखने को मिल रहा है। ऐसा यहां के दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है।

मामला वीरपुर सब्जी मार्केट से ईटवा गोसाईं चौक तक बने नाला की सफाई, जीर्णोद्धार और उसके ऊपर ढक्कन लगाने के कार्य से जुड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस काम में नियम-कायदे को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि जब किसी सरकारी योजना का काम शुरू किया जाता है तो कार्यस्थल पर योजना से संबंधित अनुमानित राशि, स्वीकृत राशि, काम पूरा करने की समय-सीमा, योजना का नाम और इस्तेमाल होने वाले मटेरियल आदि की जानकारी वाला बोर्ड लगाया जाता है। लेकिन वीरपुर बाजार में चल रहे इस कार्य में अब तक ऐसा कोई बोर्ड नजर नहीं आ रहा है।

वीरपुर बाजार के दुकानदारों, ग्रामीणों और बाजार में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं खरीदने आने वाले लोगों ने बताया कि इस प्रखंड में किस तरह के जेई, अभिकर्ता और जनप्रतिनिधि हैं, यह समझ से परे है। लोगों का कहना है कि कहीं सड़क से करीब छह इंच तो कहीं 12 इंच तक ऊंचा नाला बना दिया गया है। ऐसे में भगवान ही जाने कि बारिश के समय सड़क का पानी नाला में जाएगा या नाला का पानी सड़क पर आएगा।

ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब जल निकासी की समुचित व्यवस्था ही नहीं की जा रही है तो फिर इस तरह के नाला निर्माण का क्या मतलब है। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और इसमें जेई, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारियों की मिलीभगत की भी जांच होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें जानकारी मिल रही है कि 26 लाख रुपये से अधिक की राशि से यह काम कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस कार्य को शुरू करने से पहले ग्राम सभा या वार्ड सदस्यों की बैठक हुई या नहीं, इसकी भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, कार्य की गुणवत्ता की जांच करने तथा योजना से संबंधित सभी जानकारी कार्यस्थल पर सार्वजनिक करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि नाला निर्माण का उद्देश्य जल निकासी की समस्या दूर करना है तो निर्माण ऐसा होना चाहिए जिससे भविष्य में लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके, न कि परेशानी और बढ़े।

You Might Also Like

बखरी में आगलगी पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजा चेक का वितरण
नावकोठी में दो दिवसीय जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन 114 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में मैत्री लेडीज़ क्लब द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2026 का किया गया भव्य आयोजन
बखरी में आगलगी पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का चेक वितरित
श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के 70वें स्थापना दिवस सप्ताह समारोह का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बेगूसराय सदर अंचल कार्यालय के क्लर्क सोनू कुमार 4 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next Article बखरी पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up