नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समसा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने पटना स्थित विकास भवन में गन्ना उद्योग मंत्री सह बखरी विधायक संजय पासवान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नावकोठी प्रखंड और समसा क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया तथा उनके समाधान की मांग को लेकर स्मार पत्र सौंपा।
गौतम गोस्वामी ने समसा प्लस टू विद्यालय में शिक्षा समिति का गठन कराने, समसा में डिग्री महाविद्यालय का निर्माण कराने और पुस्तकालय की स्थापना करने की मांग रखी। इसके अलावा क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने, बगरस विशनपुर विद्यालय की अधूरी चाहरदीवारी को पूरा कराने तथा समसा की जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराने सहित अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।
मंत्री संजय पासवान ने कहा कि जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर माह में अपने निजी कोष से गरीब परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
मुलाकात के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पंकज जायसवाल, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रानी गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


