गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने थाना कांड संख्या 205/26 में एससी/एसटी एक्ट एवं डायन अधिनियम के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शीतल रामपुर निवासी सूरज महतो के पुत्र जयप्रकाश महतो के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी अभियुक्त जयप्रकाश महतो को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


