गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमादपुर निवासी प्रभु सहनी के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ बखरी थाना कांड संख्या 170/26 दर्ज है।
इस संबंध में बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


