गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में घर पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर मेघन सहनी की पत्नी लाली देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन में लाली देवी ने आरोप लगाया है कि उगन देव पासवान, कृष्णा पासवान, मनीष पासवान, किरण देवी और मुस्कान कुमारी लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर उसके घर पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
मामले को लेकर वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


