गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 183/22 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा वार्ड संख्या 5 निवासी अशोक साह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।
इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि राहुल कुमार थाना कांड संख्या 183/22 में प्राथमिकी अभियुक्त है और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


