गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला क्षेत्र में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ दुकानदारों, राहगीरों और पूजा समिति के सदस्यों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल जन प्रेरणा समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और ग्रामीणों की मदद से जलजमाव वाले स्थान पर राबिश गिराकर लोगों को राहत दिलाई है।
समिति के सदस्यों ने रेता युक्त करीब नौ टेलर राबिश गिराकर जलजमाव वाले रास्ते को चलने लायक बनाया। इससे फिलहाल लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिली है। समिति के इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना करते हुए सदस्यों को धन्यवाद दिया है।
वहीं, लंबे समय से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के साथ-साथ सांसद, विधायक, जिला पार्षद और दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए।


