गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बखरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि सुरेंद्र विवेक के नेतृत्व में पार्टी का संगठन बूथ स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक और मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सुरेंद्र विवेक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई गति मिलेगी। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


