नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवारा पंचायत से चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में दूसरे थाना क्षेत्र में चोरी का मामला दर्ज बताया जा रहा है।
बताया गया कि ग्रामीणों की सूचना पर नावकोठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल बरामद की थी। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया था।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 149/26 के तहत धारा 303(2)/317(2)/3(5) के मामले में विधि-विरुद्ध बालक मोहित कुमार, पिता पिंकेश सिंह, निवासी बभनगामा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

