नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय स्थित संसाधन केंद्र नावकोठी के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और विभागीय कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में जिला स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्य रिकी कुमार तथा प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजीत कुमार एवं सुजीत कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षकों को दीक्षा एप पर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL 4.4) अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
इसके अलावा नशा मुक्ति कार्यक्रम एवं मीना मंच का गठन कर उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर भी शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी गई।
प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से बच्चों को ‘करके सीखने’ का अवसर मिलेगा। इसके तहत बच्चे कम लागत में टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का निर्माण कर सकेंगे। साथ ही खेल-खेल में पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा। इससे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ स्कूली बस्ते का बोझ कम करने में भी मदद मिलेगी।
कार्यशाला में प्रधानाध्यापक राम सुजान सिंह, शंभू महतो, संजीत कुमार महतो, अशोक कुमार शर्मा, विपुल कुमार, दिनेश कुमार, राजीव रंजन, पिंकी कुमारी, शिक्षक कुमुद रंजन, डाटा ऑपरेटर नवनीत कुमार, अमित कुमार सहित दर्जनाधिक शिक्षक उपस्थित रहे।


