नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल नावकोठी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी मैच का आयोजन किया गया। मैच में विद्यालय के बच्चों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
मैच का आयोजन प्रधानाचार्य गणेश झा की मौजूदगी में अमित कुमार, सुधांशु कुमार एवं राजीव कुमार के मार्गदर्शन और देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हॉकी का रोमांचक मुकाबला शिवम कुमार वर्ग XI और उत्सव राज वर्ग XI के बीच खेला गया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवम कुमार वर्ग XI की टीम ने उत्सव राज वर्ग XI की टीम को 2-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से शिवम, नीरज, कृष्णा, अनीश, भानु, शुभम सहित अन्य खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया। मैच के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और टीमवर्क के प्रति भी जागरूक किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और भविष्य में भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।


