नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी में सैलून से चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में सैलून संचालक सुनील ठाकुर, पिता विष्णुदेव ठाकुर, निवासी नावकोठी ने कृष्ण कुमार, पिता संजीव राम, निवासी नावकोठी के खिलाफ सैलून में घुसकर 70 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन में सुनील ठाकुर ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब वह सैलून खोलने पहुंचे तो दुकान का गेट टूटा हुआ था। दुकान के अंदर रखे 70 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी की घटना रिकॉर्ड मिली।
आवेदक ने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में नावकोठी थाना पुलिस को उपलब्ध कराया। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
नावकोठी थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के अभियुक्त कृष्ण कुमार, पिता संजीव राम, निवासी नावकोठी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए रुपये में से 27 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। शेष राशि की बरामदगी और मामले की जांच के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।


