नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी पंचायत में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.84 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ 27 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
नावकोठी थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 162/26 के प्राथमिकी अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ छोटू कुमार, पिता संजीव राम, के अपराध स्वीकारोक्ति बयान और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बंद फ्रिज से 27 हजार रुपये बरामद किए गए। वहीं घर की तलाशी में ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 180 एमएल की 38 बोतलें बरामद हुईं, जिसकी कुल मात्रा 6.84 लीटर है।
शराब बरामदगी के बाद कृष्ण कुमार उर्फ छोटू कुमार के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की बरामदगी को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि बिहार में लागू मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत शराब का निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और सेवन प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।


