संवाददाता विजय भारती
संवाददाता, भगवानपुर(बेगूसराय) : प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी शिक्षक सुमित कुमार भारती ने विद्यालय पहुंचकर पूर्व राष्ट्रपति सह महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित शिक्षकों व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए एक आदर्श शिक्षक के गुण बताए। उक्त अवसर पर सहायक शिक्षक विरदेव कुमार, वरिष्ठ शिक्षिका, रेणु कुमारी , सुमन कुमार,निलम देवी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
