सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर, दाबो में गुणवत्ता हकीकत में गुण पर बट्टा।
सड़कों के निर्माण में तय मानकों व गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा।
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत संवाददाता
ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के सड़कों के निर्माण पर विभिन्न मदों से हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। फिर भी सड़कों की हालत ऐसी की सड़कों के निर्माण में तय मानकों व गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ठेकेदार अधिक मुनाफा कमाने व कमिशन के चक्कर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ताक पर रख कर कार्य कर रहे हैं। जिसका नजारा पीढौली एल ओ 27 नेशनल हाईवेज 28 से बाजितपुर पीढौली तक 2.250 किलोमीटर एक करोड़ 16 लाख 96 हजार रुपया की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितता से ग्रामीणों में नाराज़गी व्याप्त है।

संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल तेघड़ा के देख रेख में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक उक्त स्थल पर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। उक्त सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुंवर ने बताया कि संवेदक द्वारा मनमानी तरीके से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। घटिया सामग्री के कारण सड़क निर्माण के साथ ही जगह-जगह सड़क पर दरार पड़ रही है। सड़क निर्माण संबंधित विभाग के इंजीनियर नियमित निर्माण कार्य को देखने नहीं आ रहे हें। जिसके चलते सड़क निर्माण में मनमानी की जा रही है। उन्होंने उक्त मामले की स्थलीय जांच कर आवश्यक कारवाई किए जाने की मांग की है।
