अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज़ संवाददाता
तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने मंगलवार को मध्य विद्यालय तेघड़ा बाजार का औचक निरीक्षण करते हुए मध्याह्न भोजन का जायजा लिया और विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। वहीं विद्यालय परिसर में शौचालय की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल का समुचित व्यवस्था देख संतुष्ट हुए। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन के साप्ताहिक पोषण चार्ट की जांच की गई। विद्यालय में वर्ग एक से आठवीं तक 402 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के कक्षा में एक शिक्षक के भांति उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं से कई सवाल पूछे व उनके सटीक जवाब देने वाले छात्रों को शाबाशी भी दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को भविष्य के कल्पना को साकार करने के कई गुरुमंत्र भी दिए।

उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि यदि ईमानदारी पूर्वक लक्ष्य निर्धारित किया जाए एवं अभी से ही नियमित पढ़ाई की जाए तो निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। मौके पर उन्होंने बच्चों को कछुए और खरगोश की प्रचलित दौड़ प्रतियोगिता से संबंधित कहानी सुनाई और बच्चों को कहा तेज गति से नहीं नियमित अभ्यास से विजय प्राप्ति की जा सकती है। इसलिए आप सभी ईमानदारी पूर्वक नियमित अध्ययन करें। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई में दिक्कत हो तो बेहिचक अपने शिक्षकों से जानकारी लेनी चाहिए। मौके उन्होंने शिक्षको को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उक्त मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार, शिक्षक करी लाल, रंजीत कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
