By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: जल जमाव व गंदगी की समस्या से जूझ रहे नगर के लोगों को संक्रमण का है खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > जल जमाव व गंदगी की समस्या से जूझ रहे नगर के लोगों को संक्रमण का है खतरा
बेगूसराय

जल जमाव व गंदगी की समस्या से जूझ रहे नगर के लोगों को संक्रमण का है खतरा

AV BHARAT NEWS
Last updated: September 14, 2025 5:45 pm
AV BHARAT NEWS
7 months ago
Share
SHARE

अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता

गंदा पानी के दुर्गंध से परेशानी , नगर परिषद लाचार

नगर परिषद तेघड़ा के वार्ड 5 और 19 में जलजमाव से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। तेघड़ा के ऐतिहासिक मुख्तार मैदान आज नरक में तब्दील है।लगातार जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे सैकड़ो स्थानीय निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हल्की बारिश होते ही पानी घरों के सामने जमा हो जाता है। इस कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को तो और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी पवन पासवान एवं प्रधानाध्यापक मंजर सयान सहित कई लोगों ने बताया कि बारिश का गंदा पानी महीनों तक जमा रहता है, जिससे न केवल दुर्गंध फैलती है बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियों का डर सता रहा है। वहीं वार्ड संख्या 19 में आरा मिल से लेकर दनियालपुर मोर तक सड़क पर जलजमाव के

कारण लोगों के जीवन में भारी बाधा उत्पन्न हो गई है। नाले के पानी की बहाव जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश के साथ मिल जाने से पानी दुर्गंध देती है। नाले का लेयर नीचे होने से हर हमेशा गंदा पानी सड़क पर बहता है। जिससे छोटे बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि पानी भरी सड़कों से होकर गुजरना उनके लिए असुरक्षित है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कामकाजी लोगों को भी ऑफिस या बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती है। महिलाओं को सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक सामान लाने-ले जाने में दिक्कतें उठानी पड़ती है।

लंबे समय तक जलजमाव से वातावरण दूषित:

गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से पूरे क्षेत्र का वातावरण दूषित हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। मच्छर और कीड़े़-मकोड़े बड़ी संख्या में पनपने लगे हैं। जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों में बुखार और त्वचा संबंधी रोगों की शिकायत आम हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और संबंधित विभाग इस समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नालियां बनी लेकिन लेयर नीचे रहने के कारण जल

निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से समस्या गंभीर बनी हुई है। वर्षों से मुख्तार मैदान क्षेत्र के वासी इस समस्या से जूझ रहे हें । नियमित साफ-सफाई नहीं होने से मोहल्ले में जगह-जगह पसरी गंदगी के कारण वार्ड सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। नगर प्रशासन की लापरवाही के चलते वार्ड में नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे कूड़ा-कचरा पसरा रहता है। यह स्थिति न सिर्फ देखने में खराब लगती है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है। लोगों ने जिला प्रशासन से इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।

सीमावर्ती इलाके में वाहन चेकिंग अभियान, 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला
नावकोठी जनता दरबार: एक मामला दर्ज, एक निष्पादित
शर्मा प्रवीण कुमार रामरतन का तबादला, बने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में विधि पदाधिकारी
अनुमंडल अधिवक्ता संघ बखरी के द्विवार्षिक चुनाव: नामांकन प्रक्रिया संपन्न, चुनावी सरगर्मी तेज
बखरी में दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों का गठन, सभी अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, परेशानी
Next Article वीरपुर में पदयात्रा से अमिता भूषण ने किया चुनावी समर का आगाज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up