गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अनुमंडल क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 15 छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहीं।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शकरपुरा के केंद्राधीक्षक विकास चंद्र भारती ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 352 छात्राओं में सभी उपस्थित रहीं। वहीं दूसरी पाली में 282 में से 279 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं।प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रेम गांधी ने जानकारी दी कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में सभी 156 छात्राएं उपस्थित रहीं।
दूसरी पाली में भी पंजीकृत 169 की 169 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी की केंद्राधीक्षक रंजू कुमारी ने बताया कि प्रथम पाली में 369 में से 366 छात्राएं उपस्थित थीं, जबकि तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दूसरी पाली में 197 में से 195 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
इसी तरह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा के केंद्राधीक्षक अमरजीत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 549 में से 545 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि चार छात्राएं अनुपस्थित थीं। दूसरी पाली में 468 में से 465 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और तीन छात्राएं अनुपस्थित रहीं।परीक्षा सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
