रिंग बांध निर्माण हेतु विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ ने विशेषज्ञ टीम के साथ किया निरीक्षण
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
गंगा नदी में आने वाली भीषण बाढ़ एवं कटाव की विभीषिका से त्रस्त लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ के नेतृत्व में बिहार सरकार जल संसाधन विभाग के टीम ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरौनी प्रखंड के अमरपुर, गंगा प्रसाद, सिमरिया, तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रात गांव भगवानपुर चक्की, अयोध्या गंगा धाम घाट, सूर्य नारायण बोल्डर घाट साहित्य क्षेत्र के जमींदारी बांध एवं गंगा तटवर्ती क्षेत्र का निरीक्षण 17 सितंबर बुधवार को किया गया। नगर परिषद मधुरापुर गांव के रहने वाले गोपाल कुमार ने बिहार सरकार के प्रधान सचिव डॉ० एस सिद्धार्थ को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि बेगूसराय जिला में गंगा नदी के उत्तर तटवर्ती ईलाकों में बाढ़ और भूमि कटाव की रोकथाम हेतु रिंग बांध का निर्माण किया जाए।

जिस संबंध में जल संसाधन विभाग के द्वारा अगस्त माह में भी पांच सदस्य टीम जिसमें, मुख्य अभियंता केंद्रीय शोध एवं गुण नियंत्रण महमूद आलम, मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण नवल किशोर भारती, निदेशक राज्य बांध सुरक्षा पटना विजय कुमार, अधीक्षण अभियंता खगड़िया रविंद्र सिंह और कार्यपालक अभियंता प्रमंडल टू पटना हरे कृष्णा प्रसाद के द्वारा तटवर्ती क्षेत्र का जायजा एवं निरीक्षण किया गया था। पुण: विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ द्वारा तटीय क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और कटाव के विभिषिका से निजात दिलाने हेतु विभागीय टीम के साथ निरीक्षण किया। और बाढ़ की विभिषिका को झेल रहे लोगों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही उन्होंने पशुपालकों के साथ भी बात कर इस बाढ़ के दौड़ में पशुपालन में हो रही समस्याओं से अवगत हुए। निरीक्षण में लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर हेमंत कुमार का अहम योगदान रहा। उन्होंने स्वयं अपने स्तर से मुख्यमंत्री सचिवालय पटना में प्रयास करके रूपरेखा तैयार करवाया और उसके बाद टीम और फिर खुद विकास आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और जायजा लिया। डॉ हेमंत कुमार ने कहा कि आम लोगों की बाढ़ के समय में काफी फजीहतों का सामना करना पड़ता है। इससे यदि सरकार यहां रिंग बांध का निर्माण कराए तो स्थिति जरूर अच्छी होगी और सरकारी खजाने पर इसका अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 3 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोहर कुमार, गोपाल कुमार, विश्वजीत कुमार, अमृत कुमार, नवीन कुमार, वार्ड सदस्य उदय महतो आदि मौजूद थे।
