गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
बखरी बहादुरपुर महारानी स्थान मंदिर के पास रविवार की शाम बाइक सवार एक युवक से लूट की कोशिश की गई। हालांकि पीड़ित के साथी की सूझबूझ से एक आरोपी विजय सिंह के पुत्र मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक की मां पर घटनास्थल पर पहुंचकर हथियार छिपाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित जयलख निवासी दिनेश मलिक के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि वह अपने साथी राहुल के साथ हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल से मीट बेचकर घर लौट रहा था। जैसे ही वे महारानी स्थान मंदिर के पास पहुंचे, एक युवक ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक रुकते ही एक अन्य युवक ने पीछे से आकर हथियार सटा दिया और बाइक छीनने की कोशिश करने लगा।इसी बीच पीछे बैठे राहुल ने साहस दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पकड़े गए युवक की मां बहादुरपुर निवासी विजय सिंह की पत्नी गोलकी देवी मौके पर पहुंची और हथियार को छिपाने की कोशिश करने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गोलकी देवी एवं उनके पुत्र की गिरफ्तारी की गई है। तथा पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
