धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
वीरपुर के मुक्तक सम्राट के नाम से जाने जाने वाले कवि अशांत भोला को हिंदी साहित्य संस्थान ट्रस्ट नई दिल्ली ने उनके भवानन्दपुर स्थित आवास पर आकर साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया।जिसमें उन्हें शील्ड, प्रशस्ति पत्र,शाल और नगद राशि प्रदान किया गया. उन्हें यह सम्मान हिंदी साहित्य संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष विभा राज वैभवी की ओर से प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में अन्य लोगों के अलावा संजय शक्ति राज, पत्रकार प्रशांत, और हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ.ज़ियाउर रहमान जाफरी समेत कई लोग मौजूद थे।उन्हें सम्मानित करते हुए वैभवी ने कहा कि हिंदी साहित्य की निस्वार्थ भाव से उन्होंने जितनी सेवा की है, वह अलौकिक और अद्वितीय है।वहीं डॉ. जाफरी ने कहा कि अशांत भोला सिंह एक ऐसे कवि हैं, जिन्होंने साहित्य की लंबी साधना की है।खासकर बेगूसराय में साहित्यिक माहौल बनाने और लोगों को कविता की तरफ आकर्षित करने में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं ।अशांत भोला ने इस अवसर पर माना कि मैं इस पुरस्कार को पाकर हर्ष का अनुभव कर रहा हूं. यह सम्मान हमें आगे और बेहतर लिखने की शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने अपनी अस्वस्थता के कारण दिल्ली से आकर सम्मान प्रदान करने पर हिंदी साहित्य संस्थान का भी आभार व्यक्त किया।
