धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
शुक्रवार को वीरपुर हाईस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लाइव प्रसारण कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जीविका से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कुंदन कुमार, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, बीपीआरओ विभा रानी, प्रखंड वीस सूत्री अध्यक्ष वीरसेन विक्रम तथा प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा योजना के लाभार्थियों से संवाद का सीधा प्रसारण जीविका दीदियों ने देखा और सुना।इस मौके पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के बैंक खाते में रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। जानकारी देते हुए वीपीएम शैलेश रंजन ने बताया कि वीरपुर प्रखंड की कुल 19 हजार 429 महिलाओं ने रोजगार हेतु फार्म भरा था।कार्यक्रम में पंसस मुकुल प्रकाश, क्षेत्रीय समन्वयक सूर्येश कुमार, हेल्थ मैनेजर भवेश वर्मा, बीसीएम रवि राय समेत बड़ी संख्या में जीविका की महिलाएं और कर्मी मौजूद रहे।
