धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
पूर्व विधायक अमिता भूषण का अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पदयात्रा का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में उन्होंने वीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद लिया। पदयात्रा की शुरुआत वीरपुर पुल से हुई, जो रोसतामा, मुरादपुर फजिलपुर होते हुए जगदर गांव के प्रत्येक वार्ड तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण, नारे लगाते हुए उनके साथ चल रहे थे। जगदर में बड़ी संख्या में महिलाएं पूर्व विधायक के स्वागत के लिए पहले से ही इंतजार करती दिखीं।अमिता भूषण ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि सरकार बनने पर रोजगार सृजन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी पैड का वितरण भी किया। वहीं, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने अपनी समस्याएं रखीं और वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष धर्म राज सहनी, आनंद प्रेम, मनोज शर्मा, श्रीकृष्ण सिंह, डॉ. रामसागर सिंह, डॉ. गीता सिंह, शिवम गौतम, चंदन कुशवाहा, अमित शाह, हीरा कुमार, राम जीवन पासवान, दिलीप पासवान, अनिल यादव, अर्जुन पासवान, रंजीत चौधरी, खुशीलाल, प्रभांशु बिट्टू, विकास कुमार, महिला प्रखंड अध्यक्ष रोशनी कुमारी, शंभु साह, राजदीप ठाकुर, मोहम्मद जुबेर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
