नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा पंडालों में जिलाधिकारी बेगूसराय के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है स्वच्छता जागरूकता अभियान। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुखिया विजय सहनी ने की।इस दौरान नावकोठी सदर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार ने मेला समिति से कहा कि आप लोग साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।कूड़ा – कचरा डालने की अलग व्यवस्था करें। अग्निशमन यंत्र के साथ बाल्टी में मिट्टी व बालू जरूर रखें।

उन्होंने मेला में आने वाले दर्शकों से भी यत्र – तत्र गंदगी न फैलाने कि अपील की। विदित हो कि 17 सितंबर से शुरू हुई स्वच्छता ही सेवा 2025 जो 2 अक्टूबर तक संचालित होगा। इसके तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम लगातार जारी है। प्रखण्ड के स्वच्छता पर्यवेक्षकों के द्वारा इसका लगातार प्रचार – प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान वार्ड सदस्य महेश महतो व सफाई करने मौजूद थे।
