विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेरिया गांव में चेरिया व बरियारपुर गांव के बीच अवस्थित बूढ़ी गंडक नदी में करीब 23 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास बिहार सरकार के खेल मंत्री सह स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया।
उक्त अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पुल बहुप्रतीक्षित था,जिसे बनाने को लेकर दशकों से राजनीति होती रही लेकिन इस क्षेत्र की जनता का सपना आज पूरा हुआ। उन्होंने लोगों से अपील की अगर आप लोग एनडीए सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से वोट देकर नितिश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करें।
उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अमलेश कुमार चुन्नू, बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत कुमार, पूर्व जीप सदस्य पंकज पासवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त पुल के शिलान्यास से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
