गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बहुजन कल्याण समिति के बैनर तले सामाजिक न्याय और समता के सिद्धांतों पर हुई चर्चा
बहुजन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के संयोजक दिलीप केशरी ने की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया न सिर्फ एक महान विचारक थे, बल्कि उन्होंने जीवनभर शोषितों, वंचितों और गरीबों की आवाज बुलंद की। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम हैं।
पूर्व पंसस पंकज पासवान ने कहा कि लोहिया जी का सपना एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। आज उनकी नीतियों को अपनाकर ही हम सामाजिक बदलाव ला सकते हैं।
कार्यक्रम में अधिवक्ता गौरव कुमार, संध्या केशरी, रामदयाल केशरी, चंद्र किशोर पासवान, सुरेश ठाकुर, अनिल कुमार, रामशरण यादव एवं सचिन शर्मा ने भी अपने विचार रखे और लोहिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान बखरी अनुमंडल स्थापना आंदोलन में दिए गए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले आंदोलनकारी के द्वारा कार्य की चर्चा की गई।
