गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने गश्ती के दौरान दो युवकों को एक लीटर देशी शराब के साथ रौता गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान खगड़िया जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सोनिहार निवासी कारी तांती के पुत्र रोशन कुमार एवं अर्जून तांती के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका उपयोग वे शराब की ढुलाई में कर रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
