विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
इनदिनो थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी लगातार पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं तथा शराब भी लगातार बरामद हो रहा है। इसका मतलब है कि शराब कारोबारी बेखौफ है। इधर विधानसभा चुनाव को देखते हुए भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शराब जब्ती को लेकर श्वान दस्ते के साथ छापेमारी की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के कादराबाद के समीप पुलिस बल के साथ छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब धंधेबाजों में दहशत व्याप्त हो गया है।
