विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सुचारू रूप से संचालन हेतु 142 बछवाड़ा विधानसभा अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड स्तर पर नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है। गठित सभी कोषांग एक दूसरे के साथ एकवद्ध होकर समन्वय स्थापित रखते हुए चुनाव कार्यों का निष्पादन करेंगे। इसके लिए इस प्रखंड में कूल 10 कोषांगों का गठन किया गया है।पहला है कार्मिक प्रबंधन कोषांग जिसके नोडल पदाधिकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विजय मालाकार को बनाया गया है, जिसके अन्य पदाधिकारीयों में प्रखंड के प्रधान लिपिक महेंद्र प्रसाद मंडल व लेखापाल सह आइटी सहायक राखी कुमारी को बनाया गया है वहीं कोषांग से संबंद्ध लिपिक एवं अन्य कर्मी शंभूनाथ ठाकुर, चंदन कुमार, मनोज कुमार साह, नवीन कुमार, मोहम्मद नदीम अख़्तर, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, अरविंद पासवान,भवेश कुमार, प्रियरंजन दीक्षित उपरोक्त सभी शिक्षक के साथ कार्यपालक सहायक प्रशांत कुमार को नियुक्त किया गया है।जिनका कार्यस्थल प्रखंड कार्यालय भगवानपुर तथा आर के सी उच्च विद्यालय बरौनी होगा।दूसरा है प्रतिवेदन प्रेषण कोषांग अर्थात डैशबोर्ड अनुश्रवण कोषांग जिसका नोडल पदाधिकारी भी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विजय मालाकार ही होंगे तथा अन्य पदाधिकारीयों में निम्नवर्गीय लिपिक श्यामलाल शर्मा व लेखापाल सह आइटी सहायक सारिका कुमारी बनाये गये हैं। इस कोषांग के सम्बद्ध लिपिक एवं अन्य कर्मी शंभूनाथ ठाकुर, चंदन कुमार, मनोज कुमार साह, नवीन कुमार, मोहम्मद नदीम अख़्तर, पंकज कुमार पंडित व विक्की कुमार नियुक्त किए गए हैं। इनका कार्य स्थल प्रखंड कार्यालय भगवानपुर ही होगा। तीसरा है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन कोषांग। जिसका नोडल पदाधिकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा बनाए गए हैं। इस कोषांग के अन्य पदाधिकारी मनरेगा के कनीय अभियंता मिथुन कुमार को बनाया गया है तथा इस कोषांग से संबंद्ध लिपिक एवं अन्य कर्मी अमित कुमार, दिलीप कुमार सिंह, मुकेश कुमार, मंजेश रंजन, रौशन कुमार कर्ण, स्नेह कुमार, नवीन कुमार चौधरी,महेश महतो उपरोक्त सभी पंचायत रोजगार सेवक के आलावा डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रगति कुमार व विक्रम कुमार को नियुक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य क्षेत्र प्रखंड कार्यालय भगवानपुर व आर के सी उच्च विद्यालय बरौनी होगा। चौथा है सामग्री प्रबंधन कोषांग जिसका नोडल पदाधिकारी प्रखंड समन्वयक जीविका रविप्रकाश को बनाया गया तथा सहायक पदाधिकारी पीटीए मनरेगा संजय कुमार होंगे। इस कोषांग से संबंद्ध लिपिक व अन्य कर्मी मनोज कुमार साह, नवीन कुमार, मोहम्मद नदीम अख़्तर,पियुष कुमार, शिवम् कुमार, रुपेश कुमार झा, अमित कुमार, गोविन्द कुमार, अर्जुन मोची,शशि कुमार शर्मा, रविकांत कुमार, राजेश कुमार, राजेश कुमार राकेश, अमरकांत कुमार,राम विजय कुमार तथा राजू को नियूक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य स्थल प्रखंड कार्यालय भगवानपुर व आर के सी उच्च विद्यालय बरौनी होगा। पांचवां है वाहन प्रबंधन कोषांग , जिसका नोडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी रानू कुमार को बनाया गया है तथा सहायक पदाधिकारी प्रखंड कार्यालय के नाजिर अमरजीत कुमार को बनाया गया है। इस कोषांग से संबंद्ध लिपिक एवं सहायक कर्मी विकास कुमार रजक, आशीष कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुजीत कुमार,शशि भूषण कुमार, विद्यासागर पासवान, राजीव कुमार राय, सुमित कुमार, दीपक कुमार तथा सुमन कुमार को नियुक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य स्थल प्रखंड कार्यालय भगवानपुर व आर के सी उच्च विद्यालय बरौनी होगा।छठा है विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग अर्थात आदर्श आचार संहिता कोषांग।इस कोषांग का भी नोडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी रानू कुमार को ही बनाया गया है तथा सहायक पदाधिकारी अंचल कार्यालय के नाजिर राहुल कुमार को बनाया गया है। इस कोषांग से संबंद्ध लिपिक व सहायक कर्मी रंधीर कुमार, राजीव कुमार, नुतन कुमार राय,राम कुमार महतो तथा रोहन कुमार को नियुक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य स्थल प्रखंड कार्यालय होगा। सातवां है ए एम एफ कोषांग, जिसका नोडल पदाधिकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा को बनाया गया है वहीं सहायक पदाधिकारी लेखापाल सह आइटी सहायक अरविन्द कुमार को बनाया गया है वहीं इस कोषांग से संबंद्ध लिपिक एवं सहायक कर्मी राजेश कुमार राकेश, अमरकांत कुमार, कुमारी निशा,पुनम कुमारी,गौरव कुमार तथा कुंदन कुमार को नियुक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य स्थल प्रखंड कार्यालय भगवानपुर होगा। आठवां है केंद्रीय पुलिस बल कोषांग, जिसका नोडल पदाधिकारी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा को बनाया गया है वहीं इनके सहायक पदाधिकारी लेखापाल आवास उमा शंकर नाथ झा को बनाया गया है। इस कोषांग से संबंद्ध लिपिक व सहायक कर्मी रंजन कुमार,प्रेमजीत आनंद,संजीत कुमार, राजीव सिन्हा,केशव कुमार, हरे कृष्ण यादव, पुरुषोत्तम कुमार, प्रदीप कुमार, अक्षय कुमार, मोहम्मद जशीम तथा रवि कुमार को नियुक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य स्थल प्रखंड कार्यालय भगवानपुर ही होगा।नवम है स्वीप कोषांग, जिसका नोडल पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी को बनाया गया है तथा इनका सहायक पदाधिकारी एल एस भगवानपुर रीना कुमारी व एल एस भगवानपुर उषा कुमारी को बनाया गया है तथा इस कोषांग से संबंद्ध लिपिक व सहायक कर्मी रुक्सार खातुन, नेहा कुमारी, सरोजिनी कुमारी, रिम्पी कुमारी तथा ममता कुमारी को नियुक्त किया गया है। इस कोषांग का कार्य स्थल भी प्रखंड कार्यालय भगवानपुर ही होगा।दशमा तथा अंतिम है नियंत्रण कक्ष कोषांग,जिसका नोडल पदाधिकारी प्रखंड समन्वयक जीविका रविप्रकाश को बनाया गया है वहीं सहायक पदाधिकारी एल एस भगवानपुर नीतू कुमारी,रुबी कुमारी तथा श्रुति रिचा को बनाया गया है वहीं इस कोषांग के सम्बद्ध लिपिक व सहायक कर्मी प्रियदर्शी कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार पंडित,राम विजय कुमार, कुमारी निशा,पुनम कुमारी, पुरुषोत्तम कुमार, प्रदीप कुमार तथा अक्षय कुमार को नियुक्त किया गया। तथा कार्य स्थल प्रखंड कार्यालय ही होगा। उपरोक्त कोषांग का गठन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी 142 बछवाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर के निर्देशन में किया गया है।
