मिंटू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसुरचक /बेगुसराय
मंसूरचक : प्लस टू परियोजना बालिका विद्यालय दशरथपुर में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वही रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में शिक्षकों ने बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली बना अभिभावकों को निर्भीक हो अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने का संदेश दिया।

विद्यालय की संतना कुमारी,मीनू प्रिया,सौम्या कुमारी, अर्चना कुमारी,कोमल कुमारी,सहित अन्य के रंगोली की काफी सराहना की गयी।प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों के माध्यम से पोषक क्षेत्र के अभिभावक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक होंगे।मौके पर वरीय शिक्षिका इंदु कुमारी,विजय कुमार दास, आलोक कुमार पाण्डेय, मधुलिका शेखर,निरंजन कुमार,सचिन कुमार ठाकुर,किरण कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
