नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस- प्रशासन सतर्क हो गया है।इसी कड़ी में रविवार को विष्णुपुर पंचायत में शांति,सौहार्द व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया।इस मार्च का नेतृत्व एस आई मो० ईस्माइल ने किया।
फ्लैग मार्च विष्णुपुर पंचायत के विभिन्न टोले,मुहल्ले व चौक चौराहों पर निकाला गया।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल,सशस्त्र जवान एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को संदेश दिया गया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। प्रत्येक मतदाता को इसमें शांति,निष्पक्षता एवं भाईचारे के साथ भाग लेना चाहिए।
फ्लैग मार्च के दौरान मतदाताओं को जागरुक भी किया गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।किसी भी प्रकार का उल्लंघन, अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे भयमुक्त होकर मतदाता को जागरूक करें एवं एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए मतदान अवश्य करें।चुनाव के दौरान किसी भी प्रत्याशी या समर्थक द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।थानाक्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी जारी रहेगी।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति, सद्भाव व सहयोग बनाये रखने की अपील करते हुए मतदाताओं से मतदान में भाग लेने हेतु अपील की।
