नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बभनगामा, टेकनपुरा, पीरनगर गम्हरिया व डुमरिया में काली पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।काली पूजा कार्तिक माह के अमावस्या के दिन, यानी दीपावली के दिन मनाई जाती है।काली मंदिरों एवं पंडालों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही व्रती महिलाएं मंदिर पहुंचकर माता काली पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कीं। मंदिरों में देर रात निषा पूजा का आयोजन किया गया।मेला में कुश्ती व प्रवचन का भी आयोजन किया जा रहा है।
