अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
भगवान सूर्य एवं छठ मैया की आराधना और आस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो गई है। छठ महापर्व को लेकर सूप टोकरी नारियल आदि फलों की की खरीदारी शुरू हो गई है। तेघड़ा बाजार सहित गांव के चौक चौराहों पर दुकानें सज गई है

छठ व्रत को लेकर घर पहुंचने लगे परदेशी
छठ पर्व मनाने को लेकर विभिन्न प्रदेशों से लोग अपने घर पहुंचने लगे हें। लोगों के आगमन से गांव गुलजार होने लगा है है। 25 अक्टूबर (शनिवार) से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ शुरू हो जायेगा। छठ व्रति गुरुवार से ही गंगा स्नान कर सामग्री की खरीदारी में लग गयी है। बाजार में छठ पर्व को लेकर भीड़ उमड़ रही है । बाजार में छठ पर्व को लेकर पूजन सामग्री का प्रर्याप्त मात्रा में उपबल्ध है। सूप विक्रेता अजय मलिक ने बताया कि सूप 100 से 120 रुपए तो सुप्ती 75 रुपये जबकि बांस कामाची से बना डलिया 200 से 300 रुपए तक बिक रहा है। वही बाजार में 50 से 60 रुपए में नारियल बिक रहा है। मिट्टी की चूल्हा और आम की लकड़ी की भी खरीदारी हो रही है। मिथिला गंगा धाम घाट सहित तेघड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर नहाए खाए को लेकर छठ वर्ती की भीड़ उमड़ेगी।

छठ पर्व को बड़ा पर्व के रूप में जाना जाता है इस महापर्व का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष इसकी सादगी , पवित्रता एवं लोक पक्ष है। भक्ति और अध्यात्म से परिपूर्ण पर्व को मनाते हैं। इस वर्ष छठ पूजा की शुरुआत 25 को नहाय-खाय के साथ होगी। अगले दिन 26 को छोटी छठ व खरना का व्रत किया जायेगा। खरना व्रत के दौरान संध्याकाल में व्रत करने वाले उपासक प्रसाद के रूप में गुड़ खीर, रोटी, और फल खाते हैं। उसके बाद अगले दिन 27 को 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखेंगे। 28 की सुबह उदीयमान भास्कर को अर्घ देकर इस महाव्रत का समापन होगा।
