गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बखरी नगर के स्वर्गीय जय नारायण साह के पुत्र होरील साह को दो बोतल 180 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, नदेल गांव से रंजीत खलीफा की पत्नी ललिता देवी को 180 एमएल की 6 बोतल और 750 एमएल के तीन बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से शराब माफिया के बीच हड़कंप देखा जा रहा है, लेकिन फिर भी माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी और शराब के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जाएगी।
