अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आगामी छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तेघड़ा अनुमंडल प्रशासन प्रशासन के नेतृत्व में रविवार को फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च की अगुवाई अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार व तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार व सुरक्षा बल के जवानों ने की।फ्लैग मार्च उत्तर तेघड़ा के पिपरा दोदराज पंचायत पंचायत अंतर्गत नोनपुर ,फरदी पकठौल के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा।
इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर नजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी और अर्धसैनिक बलों के साथ यह फ्लैग मार्च किया गया। इसका मुख्य लक्ष्य मतदान के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना ,आम जनता को वोट देने के लिए प्रेरित करना और सभी बूथों पर शांति व्यवस्था कायम करना है।उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। प्रत्येक बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हें।वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस सतर्क है। प्रशासन ने आमजनों से भयमुक्त होकर मतदान करने व लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
