अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगुसराय
महा गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने तेघड़ा में महागठबंधन समर्थित, भाकपा प्रत्याशी राम रतन सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने पर हर परिवार को नौकरी मिलेगी । तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर बेरोजगारी और पलायन को लेकर निशाना साधा और रोजगार के नए अवसर सृजित करने का वादा किया। उन्होंने जनता से महागठबंधन को जिताने की अपील की।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी , महंगाई, पलायन और भ्रष्टाचारियों से है।
रविवार को तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय तेघड़ा मैदान में आयोजित चुनावी सभा में महागठबंधन प्रत्याशी राम रतन सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो हर परिवार से एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
तेजस्वी ने कहा एक मौका दीजिएगा तो नौकरी पक्की मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी, तो बेगूसराय जिले की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।
युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार बेरोजगारी, पलायन और महंगाई से जूझ रहा है। एनडीए को 20 साल मिले भेजो 20 साल में नहीं कर पाए, हम उसे 20 महीना में करके दिखाएंगे । उन्होंने कहा कि एक मौका तेजस्वी को और 20 महीना चाहिए ।
पहले जो कहा वह किया अब जो कह रहे हैं वह करेंगे। उन्होंने कहा 17 महीना में 5 लाख नौकरियां दी। मेरी उम्र कच्ची हो सकती है , पर जुबान पक्की है। इस बार हम सभी मिलकर नया बिहार बनाना चाहते हैं जहां हर किसी को रोजगार मिले ,शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, किसानों आय दोगुनी होनी चाहिए।ऐसी सरकार हम बनाएंगे। मोदी जी को बताना चाहता हूं मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं एक बिहारी लड़का हूं और एक बिहारी सब पर भारी है। मैं लाल यादव का बेटा हूं मैं डरा हुआ नहीं हूं मैं कभी भी पीएम मोदी और अमित शाह से नहीं डर सकता हूं।
उन्होंने मंच से कहा कि तेघड़ा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी राम रतन सिंह को अपना आशीर्वाद देकर फिर से विधानसभा भेजिए तभी तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा।
