नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
डफरपुर पंचायत के छतौना गांव निवासी एक मजदूर की मौत बेंगलुरु में कार्यस्थल पर कार्य करने के दौरन हो गई। 36 वर्षीय संजीत महतो पिता स्व० सीताराम महतों की मृत्यु उस समय हो गई जब वह कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करने पहुंचा और सातवें मंजिल से नीचे गिर पड़ा। मृतक के शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।यह घटना 30 नवंबर गुरुवार 9 बजे सुबह की है।कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करने के लिए भाड़े पर चढ़ा और अचानक नीचे गिर पड़ा।आनन – फानन में सहयोगियों ने उसे कार्य स्थल से उठाकर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बेंगलुरु पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया।

घटना की जानकारी परिजनों को मृतक मजदूर के मित्र ने दी।जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक संजीत महतो बेंगलुरु में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण – पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी नीतू देवी,10 वर्षीय पुत्र शिवराज कुमार,8 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी और सबसे छोटा पुत्र 6 वर्षीय कृष्ण कुमार के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।भाई रंजीत महतो रोते हुए बोल रहा था अब मृतक की पत्नी और छोटे – छोटे तीन बच्चों का भरण – पोषण कौन करेगा।सरपंच शांति देवी,बालेश्वर महतो, सुधीर सिंह सहित ग्रामीण मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
