नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में मतदान की प्रक्रिया से बच्चों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मो फैयाज अहमद ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, ठीक वैसे ही जैसे आस्था का महापर्व छठ होता है।बच्चों को जागरुक करते हुए बताया कि आप लोग अपने दादा दादी,नाना नानी,मम्मी पापा,भैया भाभी और घर के अन्य सदस्यों को जात- पात, धर्म-सम्प्रदाय ऊंच- नीच,अमीर -गरीब से ऊपर उठ कर बिहार की उन्नति हेतु वोट करने जरुर जाएं।लोभ- लालच और डरकर किसी ऐसे नेता का चयन ना करें,जो पांच सालों तक बिहार को गरीबी, भुखमरी,अशिक्षाऔर बेरोजगारी के गर्त में ढकेल दे।ऐसे नेता को चुनें जो हमारे राज्य के विकास को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सके ताकि हमें बिहारी होने पर गर्व की अनुभूति हो ।
बच्चों ने संकल्प लिया कि हमलोग अपने अपने अभिभावकों को साफ सुथरी छवि वाले उम्मीदवार को वोट देने के लिए मजबूर करेंगे।अंत में शंका,दुविधा भ्रम निकालें,वोट अपने मन से डालें।कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधान शिक्षक राम कुमार सहनी ने भी संबोधित किया।मौक़े पर पूर्व प्रभारी सुरेश कुमार, ममता कुमारी,विकास पासवान,मनोहर कुमार, कृष्ण कुमार पंडित, कु. वन्दना और पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था।
