गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान बखरी तांती टोला निवासी अर्जुन तांती के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अविनाश कुमार के खिलाफ पूर्व से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
