गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र में देशी शराब व विदेशी शराब कारोबारी समेत अस्मैक विक्रेताओं के मनोबल आऐ दिन दिन दुना रात चौगुना के हिसाब किताब से सातवें आसमान पर रहा करता है। इसी करी में थाना क्षेत्र के पर्रा निवासी रौशन सहनी ने थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण आदित्य कुमार समेत दो अन्य लोगों के विरुद्ध पिस्तौल, गोली, तेज धार दार हथीयार से लैस होकर घर पर चढ़ मेरे पुत्र करण कुमार पर जान से मार देने की नियत से वार करने जैसा गंभीर आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।
