नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत से घर में घुसकर आग लगाने का मामला दर्ज करवाया गया है। अनीता देवी पति जयजयराम महतो डफरपुर पूर्वी निवासी ने गांव के ही गुलशन कुमार पिता बबलू शर्मा पर आग लगाने का आरोप लगाई।उन्होंने बताया की आंख खुलने पर गुलशन कुमार को घर से भागते देखा।इस अगलगी में आवेदिका का दोनों हाथ जल गया।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
