गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों की सराहनीय भूमिका के लिए स्थानीय सम्राट अशोक भवन में एक एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने की।
एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाह किया, जिसके कारण चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ।उन्होंने सेक्टर दंडाधिकारी, बूथ सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कर्मी, बीएलओ सहित सभी चुनाव कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की।एसडीएम ने विशेष रूप से कहा कि किसी भी चुनाव में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बखरी विधानसभा के सभी बीएलओ ने गांव–गांव जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ा।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान कठिनाइयों का सामना करने से सीख मिलती है और यह अनुभव भविष्य के चुनावों में बेहतर कार्य में सहायक होगा।एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद चुनाव सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।बखरी विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात थे, जिसके कारण कहीं से भी विवाद या शिकायत की सूचना नहीं मिली।
बखरी बीडीओ कुमार मुकेश ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम किया जाए तो किसी भी दायित्व के निर्वहन में कठिनाई नहीं आती।
वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुलचंद्र प्रसाद यादव ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सबके सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण, स्वच्छ और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने दिन–रात मेहनत कर अपने दायित्व का बेहतरीन निर्वाह किया।कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों और सैकड़ों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राजीव रंजन, कनीय अभियंता रवि कुमार, नावकोठी व गढ़पुरा के बीडीओ राहुल रंजन, विकाश कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, राजन कुमार, सूरज कुमार, अनिल कुमार, बीपीआरओ कुमार सानू, रोहित विक्रांत, नगर प्रबंधक रागिनी कुमारी सहित कई प्रतिनियुक्त शिक्षक—शुभंकर कुमार, रुद्रनारायण प्रसाद दिनकर, कौशल कुमार, रजनीश कुमार गुप्ता, अमरजीत कुमार, मंतोष कुमार के अलावे चारों प्रखंडों के सभी विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मी भी उपस्थित थे।
